
इटारसी / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने आज नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मयूर जायसवाल से मुलाकात कर संगठनात्मक विषय पर चर्चा की एवं 24 फरवरी दिन मंगलवार को भोपाल में होने जा रहे विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग भोपाल पहुंचे इस संबंध में चर्चा की गई एवं संगठन की मजबूती के लिए अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सोम दुबे, गौरव चौधरी गोल्डी भाई, विक्रांत तिवारी (टोमू), प्रतीक मालवीय, प्रणीत मिश्रा, आकाश चौधरी, नितिन पटेल सहित कांग्रेस के अनेक युवाजन उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

