दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी में 12 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में घायल 2 मरीजों को अस्पताल लेकर आए लोगों द्वारा डॉक्टर को अगवा करने और नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई को लेकर कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि दो घायलों में से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई थी और दूसरे मरीज को सिर में गंभीर चोट लगी थी जिनका की अस्पताल में बीएमओ एवं ड्यूटी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया था। डॉक्टर के साथ गाली गलौज एवं धक्का मुक्की की गई और नर्सिंग ऑफिसर एवं स्टाफ के साथ गाली गलौज कर मारने की धमकी दी गई एवं ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर धर्मेंद्र मांझी को जबरन धमकाकर एंबुलेंस में बैठ कर ले गए जिनको पुलिस की मदद से सोहागपुर में छुड़ाया गया एवं रास्ते में भी डॉक्टर धर्मेंद्र के साथ अभद्रता की जिससे वो बहुत भयभीत हो गए।अस्पताल स्टाफ बनखेड़ी द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरण सिंह को ज्ञापन सौंपा जिसमें अभद्रता एवं अगवा करने वाले लोगों पर उचित कार्रवाई करने के साथ की अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय से डॉ आर माहेश्वरी, डॉ संजय पुरोहित, डॉ शिवेंद्र चंदेल, डॉ सुनील जैन, डॉ आर एस मीणा, डॉ रिचा कटकवार, डॉ जे एस परिहार बीएमओ बनखेड़ी एवं पीड़ित डॉक्टर धर्मेंद्र मांझी सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

