मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हो रही पूछताछ
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के पाश कॉलोनी में मंगलवार की दरमियानी घरों के ताले तोड़कर चोरी करने मामला सामने आया है। बदमाशों ने ताले तोड़कर माल उड़ा ले गए। अभी इसकी जांच की जा रही है । थाना प्रभारी डिवाइन सिटी और ग्लोबल नेस्ट कॉलोनी पहुंचे और जिन परिवारों के चोरी की वारदात हुई है उनसे बातचीत की गई। अभी परिवार के कुछ लोग बाहर हैं उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार कुछ घरों के ताले टूटे गए और बदमाश माल ले गए । अभी यह निश्चित नहीं हो पाया है कि कितने घरों से क्या-क्या चोरी हुआ है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस दर्ज किया जाएगा । जानकारी के अनुसार घरों में ताले टूट मिले और सामान बिखरा मिला। परिवारों ने पुलिस को सूचना दी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी जांच में जुटी हुई है ।

