ग्राम रंढ़ाल में हुआ बायो रिसोर्स सेंटर का शुभांरभ
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ ग्राम रंढ़ाल में जिले का पहला बायोगैस रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस मौके पर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि हमें स्व सहायता समूह की महिलाओं को आगे बढ़ाना है और रासायनिक खेती कम कर जैविक खेती को बढ़ावा देना है। जिला पंचायत के अंतर्गत गठित महिला शक्ति संकुल स्तरीय संघ एवं जर्मन इंटरनेशनल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के समन्वित प्रयासों से जैविक खेती को बढ़ावा देने एवं स्वसहायता समूह के आय संवर्धन के उद्देश्य से यह बायो रिसीव सेंटर लगाया जा रहा है। कार्यक्रम में जर्मन से से भी प्रतिनिधि पहुंचे थे। वहीं इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, ग्राम पंचायत के सरपंच खुशीलाल आठनेरे सहित महिला स्व सहायता समूह की सदस्य, जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

