हनुमान जयंती पर हो रही विशेष पूजा अर्चना
खेड़ापति हनुमान मंदिर पर उमड़ा जन सैलाब
शहर भर में सजे मंदिर, हो रहे सुंदरकांड हनुमान चालीसा
चैत्र पूर्णिमा पर घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर भर में आज हनुमान जयंती की धूम है। श्रद्धालु सुबह से ही हनुमान बब्बा के दरबार में पहुंचकर पूजा पाठ कर कर रहे हैं । वहीं शहर के खेड़ापति हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है। शहर में जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर की गूंज सुनाई दे रही है। बजरंगबली को सकल गुण निधान भी कहते हैं । इनमें सभी को मौजूद है। सुबह से मंदिर में भजन कीर्तन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा , मानस पाठ, राम स्तुति शुरू हुई। संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ। वहीं शहर भर के मंदिरों में भी हनुमान चालीसा और रामायण पाठ के आयोजन किए जा रहे हैं। सभी मंदिरों को सजाया गया है। बाबा का भी मनमोहक श्रृंगार किया गया है। वहीं फूलों और पताकाओं से मंदिर सज गए हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसरों में भी झंडा स्वर लहरियां लहरा रही हैं ।
अंजनी पुत्र का श्रद्धा और हर्षोल्लास से मन रहा जन्मोत्सव
अंजलि पुत्र हनुमान और रामभक्त का श्रद्धा और हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया जा रहा है। जगह-जगह आयोजन हो रहे हैं । पूजा पाठ कर लोग लड्डू का प्रसाद चढ़ा रहे हैं। वही मंदिरों में सुबह से ही आयोजन शुरू हो गए हैं । शहर में 18 अखाड़े के साथ शोभा यात्रा ग्वालटोली बजरंग व्यायाम शाला से निकाली जाएगी जो खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचेगी । यहां पर झांकियों का प्रदर्शन होगा और शोभायात्रा का पूजा पाठ के साथ खेड़ापति मंदिर में समापन होगा । इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल सहित अन्य धार्मिक समितियां शोभायात्रा में शामिल होंगे। बजरंग व्यायाम शाला से शाम को यह यात्रा निकलेगी । विभिन्न मार्गो से होते हुए खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचेगी।
चैत्र की पूर्णिमा पर सेठानी घाट पर श्रद्धालुओं का तांता
वहीं इधर आज चैत्र की पूर्णिमा भी है । सेठानी घाट पर सुबह से ही स्थानीय सहित बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया है । शासन प्रशासन की उचित व्यवस्था के साथ लोग स्नान कर रहे हैं । मां नर्मदा पर स्नान कर पूजा पाठ किया जा रहा है । शहर के सभी घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।

