कलेक्टर और एसडीएम से न्याय की गुहार
एक राय होकर कर रहे झूठी शिकायत
70 साल से काबिज है दिनेश यदुवंशी
नकुल मालवीय सिवनी मालवा।
नगर के समीपस्थ ग्राम अमलाड़ा डोंगर में एक युवक ने पड़ोसी कृषक पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उनका 12 लाख का मकान भी क्षतिग्रस्त किया गया । साथ ही राजस्व अधिकारियों और पटवारी के साथ मिलकर झूठे आरोप और शिकायत में फंसाया जा रहा है । यह आरोप दिनेश यदुवंशी ने लगाए हैं। इसको लेकर किसान दिनेश ने कलेक्टर और एसडीएम को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। गांव के दिनेश यदुवंशी ने आरोप लगाया कि ग्राम अमलाडा डोंगर में उनके कब्जे एवं आधिपत्य में पड़ोसी कृषक रामकिशोर यदुवंशी, अनिरूद्ध यदुवंशी जनपद सदस्य, नवीन यदुवंशी सरपंच ग्राम पंचायत अमलाडा डोंगर तथा ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप मण्डलोई एवं हल्का पटवारी बलराम खरे सभी ने मिलीभगत एवं एकराय होकर हमें परेशान व प्रताड़ित कर रहे हैं। हमारी झूठी शिकायत कर मिथ्या कार्यवाही के नाम से हमें नुकसान पहुंचा जा रहा है और जमीन हड़पने की साजिश की जा रही है।
70 सालों से भूमि पर है आधिपत्य , लेकिन अब हड़पने की कोशिश
दिनेश यदुवंशी का कहना है कि ग्राम अमलाडा डोंगर में स्थित भूमि खसरा नं. 50/2 रकबा 2.00 एकड़ पर विगत 70 सालों से खेती करते आ रहे हैं। मेढ़ पड़ोसी कृषक रामकिशोर यदुवंशी रंजिश रखते हैं तथा मुझे भूमि पर से बिना किसी आधार के बेदखल करा देना चाहते हैं। दिनेश का कहना है भूमि पर कृषि कार्य कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते हैं । दिनेश ने बताया कि मेरे पड़ोसी कृषक रामकिशोर यदुवंशी एवं जनपद सदस्य अनिरूद्ध यदुवंशी तथा ग्राम पंचायत सरपंच प्रदीप मण्डलोई सभी मिलकर भूमि हड़पकर बेदखल कर देना चाहते हैं।
इनके हैं अवैध कब्जे, दुकान भी बनाई
दिनेश यदुवंशी ने बताया कि जनपद सदस्य अनिरूद्ध यदुवंशी का शासकीय भूमि खसरा नं. 48. 21 ग्राम बोरट, स्थित के रकबा 6.00 एकड पर अवैध कब्जा है तथा ग्राम अमलाडा डोगर में अतिक्रमण कर दुकान निर्मित की गई है, जिसकी जांच किया जाना आवश्यक है। उपरोक्त लोग उनकी राजनैतिक पहुंच के बल पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण का मोटी रकम बना रहे है तथा अनुचित लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यह सभी 3 मार्च को बुल्डोजर लेकर पहुंचे थे और हमें जमीन से बिना किसी आधार के बेदखल करना चाहते हैं।
मकान को कर दिया क्षतिग्रस्त, गर्मी में खुले आसमान के नीचे सो रहा परिवार
उन्होंने बताया कि मेरी भूमि पर मकान बना हुआ है। लेकिन सरपंच , जनपद सदस्य ने पुरानी रंजिश के मकान और शौचालय तुड़वा दिया है। 12 लाख रुपए की लागत से बना था, तथा घर में तीन लाख रुपए भी गुम हो गये है। दिनेश ने सभी पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। मकान नहीं होने से किसान गर्मी में छोटे-छोटे बच्चों के साथ खुले में सो रहे हैं। इस बात की शिकायत कलेक्टर एसडीएम से की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि राजनीतिक द्वेष के कारण इनका मकान कच्चा तोड़ा गया है जबकि गांव में ऐसे अनेक जमीन नजूल की है जिस पर लोगों ने पक्के निर्माण कर रखे हैं सिर्फ उनको टारगेट बनाया गया है। जनपद सदस्य , सचिव और सरपंच की मिली भगत से गरीब युवक को नुकसान पहुंचाया गया है इनकी मिली भगत से ही मकान को तोड़ा गया है। इनके पास सारे दस्तावेज हैं पूरा टैक्स जमा करते हैं इसके बाद भी राजनीतिक का शिकार हो गए हैं।

