बुधनी से आ रहे थे नर्मदापुरम
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर के भोपाल रोड स्थित श्री कुंज गार्डन के पास मंगलवार को एक बाइक सवार की ट्राला के टकराने से मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । घायल का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार बुधनी से बाइक पर दो लोग सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान श्री कुंज गार्डन के पास ट्राला यूपी 51 एटी 3424 ने ब्रेक लगा दिया जिससे बाइक सवार की पीछे से जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे आशीष कुमरे चैतन्य नगर की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है ।इसको लेकर फरियादी अशोक चौबे ने मामला दर्ज कराया। अब पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है अभी जल्द ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

