भारी संख्या में पहुंचा राजस्व, पुलिस और वन विभाग का अमला
डीएफओ, रेंजर, एसडीएम, एसडीओ, थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ सुहागपुर रेंज के खामदा गांव में अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व और वन विभाग का अमला पहुंचा। 17 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया । डीएफओ मयंक गुर्जर का कहना है कि यह जमीन एसटीआर से विस्थापित ग्राम वासियों को खेती के लिए दी गई थी लेकिन इसमें छिंदवाड़ा से कुछ लोग आए और उन्होंने कब्जा कर लिया और वह खेती करने लगे। इसकी शिकायत कई सालों से मिल रही थी लेकिन अब इस पर कार्यवाही की। अमले का विरोध भी किया गया। शासकीय कार्य में बाधा डालने के विरुद्ध में चार से पांच लोगों पर कार्यवाही भी की गई है। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते तक इसकी मानीटरिंग की जाएगी और उसके बाद यह जमीन ग्रामीणों को सौंप दी जाएगी । बताया जाता है कि विस्थापितों को खेती के लिए दी गई थी लेकिन अवैध कब्जे के कारण वह खेती नहीं कर पा रहे थे । यह करोड़ों की जमीन है जो खामदा गांव के लोगों को आवंटित की गई थी।
इनका कहना है
एसटीआर से विस्थापित किए गए खामदा गांव के लोगों को यह जमीन दी गई थी, लेकिन छिंदवाड़ा से कुछ लोग आए और इस पर कब्जा कर लिया। 17 हेक्टेयर भूमि है। मंगलवार को सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल , राजस्व विभाग और वन विभाग के अमले ने इसे हटाने की कार्यवाही की। जेसीबी से यहां अतिक्रमण हटाया गया। कुछ लोग उत्पात मचा रहे थे जिन्हें शासकीय कार्य में बाधा डालने के जुर्म में अरेस्ट कर लिया गया है । शाम तक यह कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी।
मयंक गुर्जर
डीएफओ नर्मदा पुरम

