दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
9752566838
इटारसी में महिला यात्रियों के साथ झपट्टा मेरी करने वाले दो शातिर बदमाश अरेस्ट किए गए हैं जिनसे 1 लाख 86 हजार का माल जब्त हुआ है। बदमाश ट्रेन प्लेटफार्म छोड़ती या सिग्नल के पास धीमी होती आरोपी प्लेटफार्म के छोर पर खड़े हो जाते और पलक झपकते ही महिला यात्रियों के गले से मंगलसूत्र झपट कर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो जाते थे । थाना क्षेत्र में हो रही महिला यात्रियों के साथ झपटमारी की घटनाओं की रोकथाम के बाद राहुल कुमार लोढ़ा , पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में जीआरपी थाना इटारसी को बड़ी सफलता मिली है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्रीमति नीतू सिंह डावर एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल इटारसी महेंद्रसिंह कुल्हारा के निर्देशन में जीआरपी इटारसी थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व मे इटारसी पुलिस को अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 304(2) बीएनएस एवं अप क्र 781/25 धारा 304 बीएनएस मे चोरी गये मशरुका सहित कुल कीमती 1,86,000 बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है । फरियादी सोमवारी गुप्ता ने 1 फरवरी को ट्रेन 11071 कामायनी एक्स के कोच एस 4 बर्थ नं 78 पर अपने परिवार के साथ पुणे से फूलपुर की यात्रा कर रही थी । उनका एक मंगलसूत्र वजनी करीबन एक तोला कीमती 75,000 रूपये को गले से खींचकर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया । मामला विवेचना में लिया गया । अधिकारियों द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी संजय चौकसे को अज्ञात आरोपी व मशरुका की बरामदगी विशेष निर्देश देकर एक विशेष टीम गठित की गई । जिसमें उप निरीक्षक श्रीलाल पड़रिया ,प्र आर रानु अतुलकर ,आर दीपक सेन ,आर योगेश दीक्षित ,आर अमित कुशवाह व आरपीएफ के प्रधान आरक्षक सूरज सिंह तोमर भोपाल को शामिल किया गया । गठित उक्त टीम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण से संबंधित सभी तथ्यों का बारीकी से विश्लेषण कर मामले का लगातार अनुसंधान किया गया I 5 फरवरी को विश्वशनीय मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि इटारसी आउटर पर दो लड़के संदिग्ध अवस्था में बैठे है पुलिस के पहुंचते देखा तो पुलिस को आता देख भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया । सोनू अहिरवार बंदी छोड़ पिपरिया दूसरे ने अपना नाम आशीष कुशवाह ललितपुर उत्तरप्रदेश का रहना बताया । आरोपियों के कब्जे से कुल दो मंगलसूत्र व उन्नीस दाने सोने के कीमती 1,86,000 रूपये के विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । जहां से माननीय न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को केंद्रीय कारागार नर्मदापुरम भेज दिया गया है।

