
नर्मदापुरम / चंद्रदर्शन से जुड़ा करवा चौथ का पर्व आज ( 29 अक्टूबर 2026 गुरुवार) को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस पर्व में सबसे महत्वपूर्ण चंद्रदर्शन और अर्घ्य देने का समय होता है जिसका सभी को इंतजार रहता है । खगोलविज्ञान के अनुसार आपके शहर में चंद्रोदय के सटीक समय की जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू ने दी है ।
विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, चंद्रमा के उदित होते समय क्षितिज पर आने और वास्तव में आँगन या छत से आपकी आँखों के सामने दिखाई देने के समय में अंतर होता है। उन्होंने समझाया है कि इंटरनेट या पंचाग पर मिलने वाला चंद्रोदय का समय उसके प्रकाशन स्थान के लिए होता है, इसके साथ ही भौगोलिक स्थिति और मकानों/ऊंचाई की बाधाओं के कारण आँखों से चंद्रदर्शन होने में अतिरिक्त समय लग सकता है।
सारिका घारू ने बताया कि हर शहर के लिये चंद्रोदय का समय अलग –अलग होता है क्योंकि हमारी पृथ्वी गोल है और यह अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। जो जिले देशांतर रेखा के अनुसार सुदूर पूर्व में स्थित हैं, चंद्रमा क्षितिज पर सबसे पहले दिखाई देता है। जैसे-जैसे पृथ्वी आगे घूमती जाती है, वैसे-वैसे पश्चिम में स्थित जिलों में चंद्रमा क्रमशः बाद में दिखाई देता है।
इस कारण प्रदेश में चंद्रोदय की शुरुआत सबसे पहले मध्यप्रदेश के पूर्वी सीमा पर स्थित सिंगरौली में रात 08:01 होगी तथा सुदूर पश्चिमी छोर पर बसे आलीराजपुर में रात 08:41 बजे के आसपास सबसे अंत में चांद के दर्शन होंगे।
आपका जिला नर्मदापुरम इन दोनो स्थानों के बीच में है और इसलिये यहा चंद्रोदय रात 8 बजकर 26 मिनिट से आरंभ होगा ।
सारिका ने बताया कि दिया गया चंद्रोदय का समय क्षितिज से उदित होना आरंभ होने का है इसको पूरी तरह उदित होने में लगभग 3 मिनिट लगेंगे इसके बाद आप जिस स्थान से चंद्रदर्शन करने जा रही है उसके सामने ऊंची इमारतें, वृक्ष या बादल हुये, तो वास्तविक रूप से आंखों से चांद देखने में इस तय समय से लगभग 10 से 15 मिनट के बाद आप चंद्रदर्शन कर सकेंगी ।
तो तैयार रखिये पूजा की थाली रात्रि रात 8 बजकर 26 मिनिट बजे ।

