
नर्मदापुरम/ बुधनी / सीहोर जिले की पुलिस कप्तान सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में एवं एएसपी प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में एसडी ओपी बुधनी रवि शर्मा के कुशल नेतृत्व में बुधनी थाना टी आई सुनील ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा हत्या के प्रयास मामले के आरोपी को घटना के 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। तत्संबंध में बुदनी थाना टी आई सुनील ठाकुर ने बताया कि
फरियादी भूरा उर्फ भूरेलाल प्रजापति माताजी के मंदिर में पूजा करने गया था। पूजा के पश्चात वापस लौटते समय सुबह करीब 06:00 बजे बनवारी के घर के सामने पुलिया के पास आरोपी विनोद मेहरा ने फरियादी का रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोपी ने अपनी पत्नी से बातचीत करने की बात को लेकर फरियादी से विवाद किया।फरियादी द्वारा आरोपी की पत्नी से बातचीत नहीं करने की बात कहने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और चाकू निकालकर फरियादी की गर्दन, पीठ, पेट, हाथ एवं कंधे पर वार कर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।हमले में फरियादी घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर थाना बुदनी पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 475/26, धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 109(1) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी विनोद मेहरा को घटना के 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। थाना बुदनी पुलिस द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण की विवेचना की जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील ठाकुर, उप निरीक्षक संदीप जाट, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्रधान आरक्षक अजय जाटव, नरेंद्र चौरे, देवेंद्र तिवारी तथा आरक्षक सोनू चौहान, अनुज यादव, गोविंद कुमार एवं अभिषेक की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

