ग्रामीणों से कहा रात में निकलने से बचें सर्चिंग कर रही टीम
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ ग्राम शुक्करवाड़ा गुड़ला
के आसपास कई दिनों से टाइगर का मूवमेंट बना हुआ है। सोमवार को गुड़ला के पास टाइगर के पगमार्क देखे गए । वन विभाग की टीम पहुंची और सर्चिंग की। इस दौरान डीएफओ भी पहुंचे और निगरानी की। इसके साथ ही रेंजर, वनरक्षक सहित वन विभाग की टीम ने आज सर्चिंग की । अधिकारियों का कहना है कि यहां पर सर्चिंग बढ़ाई है। मॉनिटरिंग की जा रही है और रात को स्टाफ यही रहेगा। हालांकि सीसीटीवी में टाइगर कैद नहीं हुआ लेकिन उसके पगमार्क जरूर देखे गए। रेंजर का कहना है कि रात को स्टाफ यहीं रहकर सर्चिंग करेगा और ग्रामीणों को भी रात में निकलने का मना किया गया है। टाइगर का मूवमेंट आसपास बना हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम गांव पहुंची और बैठक कर ग्रामीणों से चर्चा की और रात में न निकलने की बात कही। वन विभाग के एसडीओ सहित अन्य अधिकारी लगातार मामले पर नजर बनाए हुए हैं और रोज यहां पर सर्चिंग की जा रही है। गांव वालों से मीटिंग भी की गई । सुहागपुर रेंज के अधिकारी सर्चिंग करने पहुंचे। उन्होंने पूरे क्षेत्र की सर्चिंग की।
इनका कहना है
टाइगर के पगमार्क ग्राम गुड़ला में सोमवार को सुबह देखे गए । आज यहां सर्चिंग की गई और स्टाफ बढ़ा दिया गया है । मॉनिटरिंग की जा रही है।
सुमित पांडे
रेंजर सोहागपुर

