यातायात पुलिस करेगी कार्रवाई चेक होंगे लाइसेंस और कागजात
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
9752566838
शहर में 31 जनवरी को फेयरवेल पार्टी करने जाने वाले छात्रों की वाहनों की पहचान हो गई है। इसको लेकर अब यातायात पुलिस कार्यवाही करेगी । वाहन मालिकों को नोटिस थमाए गए हैं और गाड़ी चलाने वाले स्टूडेंट्स के लाइसेंस चेक होंगे कागजात चेक होंगे और उसके बाद जुर्माना सहित अन्य कार्यवाही की जाएगी । यातायात पुलिस डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान कर ली गई है। वाहन मालिकों को नोटिस भी थमा दिए गए हैं । जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कारों के गेट और खिड़कियों पर लटक कर स्टंट बाजी करते हुए यह छात्र फेयरवेल पार्टी में पहुंचे थे। अब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इनकी पहचान कर ली है । यह 12वीं के छात्र थे और खिड़कियों और दरवाजों पर लटक कर जा रहे थे। कोठी बाजार क्षेत्र में जाते हुए इनका वीडियो वायरल हुआ था । कारों पर छात्र-छात्राएं और हुड़दंग करते हुए जा रहे थे। इसमें स्कॉर्पियो स्विफ्ट सहित अन्य कार्य शामिल थीं । अब इस मामले में कार्यवाही की जा रही है । इन सभी के लाइसेंस चेक किए जाएंगे , कागजात देखे जाएंगे और ड्राइवर पर जुर्माना भी वसूला जाएगा।
इन वाहनों की हुई पहचान
MP13ZJ8369 स्कार्पियो अहिल्या वर्मा,
MP0SCB 1119 शोमा पांडे, MP052C9558 संजय कुमार, एमपी 05 टी टी 4575 , एमपी 04 ईडी 1597 रमेश कुमार, एमपी 04 जेड 2988 कपिल सैनी, एमपी 05 जेडसी 3284 लोकेश यादव शामिल है।
इनका कहना है
जिन वाहनों से छात्र-छात्राएं स्टंट बाजी कर रहे थे उन वाहनों की पहचान कर ली गई है। सीसीटीवी के माध्यम से यह पहचान हुई है। अब इसमें सभी के लाइसेंस चेक किए जाएंगे, कागजात चेक किए जाएंगे और कुछ इसमें लटक कर स्टंट कर रहे थे उन पर भी कार्यवाही और जुर्माना किया जाएगा।
संतोष मिश्रा
डीएसपी यातायात नर्मदा पुरम

