दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
विधायक और पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। इस अवसर पर नर्मदा पुरम विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत नगर नर्मदापुरम, इटारसी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए की राशि की मांग रखी गई। इसके साथ ही क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों के संबंध में भी मुख्यमंत्री से आवश्यक स्वीकृति के लिए अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दिया हैं। विधायक डॉ शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का सकारात्मक दृष्टिकोण एवं विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निश्चित रूप से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करेगी।

