स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ तवा पुल के पास मुहासा सोलर प्लांट के कर्मचारियों की बोलेरो पलटकर रोड के नीचे उतर गई जिससे पांच लोग घायल हो गए । अस्पताल को सूचना करने पर गाड़ी लेने पहुंची और उनका इलाज नर्मदा हॉस्पिटल में चल रहा है। बताया जाता है कि सभी कर्मचारी सोलर प्लांट मुहासा में ड्यूटी कर लौट रहे थे । जानकारी के अनुसार गाड़ी का बेल्ट टूटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। चारों को हाथ पैर और सिर में चोट आई है जिनका इलाज चल रहा है। घायलों में सुमित पिता देवी प्रसाद हनुमान नगर, कुलदीप 28 वर्ष हनुमान नगर यह दोनों भाई हैं। वहीं अक्षय राठौर पिता यशवंत ऑफीसर्स कॉलोनी, अनुराग 28 साल रोहित पिता जमुना प्रसाद ऑफिसर कॉलोनी निवासी शामिल है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। गाड़ी पलटने के बाद वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई और सभी ने घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सभी का इलाज चल रहा है और स्थिति सामान्य है। इस मामले को लेकर कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

