दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
थाना पिपरिया क्षेत्र में गुम हुये मोबाइल फोन की शिकायत आवेदकों द्वारा थाना हाजिर आकर पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा , अति पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन द्वारा गुम मोबाइल की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये मोबाइल पतासाजी के लिए थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
भारत सरकार के द्वारा सीईआईआर पोर्टल संचालित किया गया हैं जो एक केंद्रीकृत प्रणाली हैं । पोर्टल के माध्यम से खोये एवं चोरी हुये मोबाइल फोन को ट्रेक एवं ब्लाक करने में मदद मिलती हैं। थाना पिपरिया में पिछले दिनों में गुम हुये मोबाइल की 12 शिकायत प्राप्त हुई थी जिनको पोर्टल पर दर्ज की गई थी जिनमें से पोर्टल की मदद से 6 गुम मोबाइल को ट्रेक किया जाकर प्राप्त किये गये हैं । शिकायतकर्ता को उनके मोबाइल सौंपे गये हैं। मोबाइल धारकों को मोबाइल मिलने पर उनके चेहरे खिल गये । मोबाइल को बरामद कर मालिकों को सुपुर्द किये गये है। कुल 6 मोबाइल कीमती 1.5 लाख रूपये के उनके मालिकों को वापस किये गये हैं।
उल्लेखनीय भूमिका थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी, प्र.आर. अरुण जुदेव, आर. मोहसीन खान, आर. अतुल विश्वकर्मा, आर. माखन सिंह हैं।

