दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पिपरिया थाना अंतर्गत सुनीता कहार पति छन्नूलाल कहार उम्र 32 साल निवासी हथवास द्वारा रिपोर्ट की गई थी कि सिलारी चौराहे पर मछली बेचने का काम करती है ।जहाँ मेरी एक छोटी सी दुकान है । 17 जनवरी को छोटू बाथरे मेरी दुकान पर आया और अड़ी बाजी करने लगा। छोटू बाथरे ने रात में आकर मेरी दुकान जला दी। घटना के बाद आरोपी फरार था । वहीं 19 जनवरी को आरोपी छोटू बाथरे द्वारा न्यायालय परिसर पिपरिया मे चूहामार दवा खाने का प्रयास किया गया था। उक्त कृत्य पर भी थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया मे न्यायालयीन कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा पृथक से थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया मे दर्ज किया गया था। आरोपी पर थाना पिपरिया में करीबन 19 अपराध पंजीबद्ध है जिसमें हत्या का प्रयास, एक राय होकर बलवा कर घर में घुसकर हत्या का प्रयास करना, रास्ता रोककर लूट करना, अड़ीबाजी करना, फरियादियों पर राजीनामा हेतु दबाब बनाना, घर में घुसकर मारपीट करना, रात्रि में घर में घुसकर मारपीट करना, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर मारपीट करना एवं लोक सेवक से छेडछाड़ करना, अवैध हथियार रखना, धारदार हथियार से लोगो को मारपीट करना, अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को मारपीट करना, जुआं खेलना, गाली गलौच मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना आदि प्रकृति के अपराध दर्ज होकर माननीय न्यायालय मे विचाराधीन हैं। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है।
उल्लेखनीय भूमिका थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, आर. प्रदीप सोनी, आर. मोहसीन स्वान, आर. हेमंत पटेल, आर. शिवम् पटेल, म.आर. निधि तिनगुरिया की रही।

