दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पिपरिया के समीपस्थ ग्राम सिंगोड़ा की वृद्ध फरियादी द्वारा रिपोर्ट की थी कि गांव के राजा उर्फ राजाराम द्वारा उसके साथ 24 दिसंबर के खेत मे बुरा काम कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा के मार्ग दर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के दिशा निर्देशन में एसडीओपी मोहित कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की आरोपी राजा साई सिलारी ढाबे के आगे खड़ा है और कही भागने की तैयारी में है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की तलाश में साई सिलारी ढाबे के आगे पहुंचे जहां आरोपी राजा दिखा जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकड़कर अभिरक्षा मे लेकर विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। मुख्य भूमिका एसडीओपी मोहित कुमार यादव, निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, सउनि सुशील कुशवाह, प्र.आर. बलवीर, प्र.आर. महेन्द्र गौर, आर. अमर सिंह, आर. मोहसीन खान, आर. अतुल विश्वकर्मा, म.आर. आकांक्षा शर्मा शामिल हैं।
