लीकेज होने से सिलेंडर फटा, कुक सहित 4 झुलसे, जांच कर रही टीम
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पचमढ़ी में सोमवार सुबह एक होटल में एलपीजी गैस लीकेज होने से सिलेंडर फट गया। इससे चार लोग झुलस गए । कुक राकेश गंभीर घायल गए जिन्हें इलाज के लिए नर्मदा पुरम रेफर किया गया है और एफएसएल टीम अब पूरी जांच कर रही है। इसके साथ ही आवाज सुनकर सभी लोग होटल को कमरे से बाहर आ गए । बताया जाता है कि यह होटल एसटीआर के सहायक संचालक का है। अब पुलिस पूरे एंगल से जांच कर रही है । पचमढ़ी के थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने बताया कि गैस लीकेज हो रही थी। संभवतः इसी के कारण उसमें ब्लास्ट हुआ है । बाकी सिलेंडर ठीक-ठाक है। अब सभी एंगल से जांच की जा रही है। कुछ लोग इसमें घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही एसडीएम, तहसीलदार भी जांच कर रहे हैं। वहीं एफएसएल टीम जांच कर रही है । फिलहाल जांच की जा रही है।
इनका कहना है
गैस लीकेज हो रही थी इसके बाद उसमें अचानक ब्लास्ट हो गया। अब मामले की सभी एंगलों से जांच की जा रही है और घायलों का इलाज चल रहा है।
पदम सिंह मौर्य
थाना प्रभारी पचमढ़ी

