सोहागपुर / माघ पूर्णिमा एवं संत शिरोमणि रविदास जी महाराज जी की जन्म जयंती पर सुभाष वार्ड क्रमांक एक सोहागपुर में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के चरणों में फूल माला अर्पण कर दीप प्रज्जवलित कर सभी सामाजिक लोगों ने हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई। इस दौरान गणेश प्रसाद अहिरवार, रामचरण अहिरवार, जगदीश प्रसाद खुराना, मुकेश खुराना, लखनलाल अहिरवार, गुंदरई वाले , सुमित्रा देवी अहिरवार, हेमवती अहिरवार, हेमलता अहिरवार, रामकुमार अहिरवार, सरिता अहिरवार सहित बार्ड के सैकड़ो सामाजिक लोगों द्वारा कार्यक्रम श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया।

