
नर्मदापुरम / बड़वाह / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय भूमि अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजा देने की घोषणा करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के नेतृत्व में इंदौर में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के इस निर्णय की सराहना की और इसे किसानों के लिए ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर विधायक उषा ठाकुर जीतू जिराती, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री सुमेर सिंह सोलंकी तथा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विशाल पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान मिठाई वितरण, आतिशबाजी एवं ढोल-धमाकों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक कार्यक्रम मनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम किसानों की आर्थिक सशक्तता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश के अन्नदाताओं को सीधा लाभ प्रदान करेगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया तथा मध्यप्रदेश सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

