नर्मदापुरम / साहित्य एवं समाज को समर्पित व्यक्तित्व केप्टिन किशोर करैया के जन्म दिवस के अवसर पर सुविख्यात साहित्यविद एवं सहित्यकारों की उपस्थिति मे अभिनंदन एवं काव्य दोपहरी का पुनर्मचित किया जा रहा है। आयोजन के सूत्रधार सुनील केहरी ने बताया कि 25 अप्रैल शनिवार प्रातः 10 बजे से सांयकाल 5 बजे तक न्यू अग्रवाल पूडी भंडार सुभाष चौक नर्मदापुरम में धर्माचार्य पं. सौमेश परसाई के मुख्यातिथि में एवं वरिष्ठ सहित्यकार ऋषि श्रृंगारी, दिनेश प्रभात संपादक गीतगागर भोपाल, सुनील नायक सहायक कुल सचिव बरकत उल्लाह वि. वि. भोपाल, डाँ. गजेन्द्र कौशल वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ, साहित्यकार भोपाल, वरिष्ठ साहित्यकार पं. गिरिमोहन गुरु, साहित्यकार अशोक जमनानी, वरिष्ठ समासेवी डाँ. अतुल सेठा सहित अन्य साहित्कारों की गरिमामय उपस्थिति मे नगर सहित म. प्र. के अन्य 50 कविगण काव्य पाठ करेंगे। आयोजन संयोजक युवा कवि नवीन हरियाले ने बताया कि नर्मदा आव्हान सेवा समिति के संयोजक श्री करैया ने पूरे देश में साहित्यिक आयोजन कर परचम लहराया है। आयोजन समिति के सावन कुमार एवं रामेश्वर यादव ने बताया कि निःसंदेह वरिष्ठ कवियों की उपस्थिति से आयोजन गरिमामय होगा और दादा करैया के जन्म दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम एक अविस्मरणीय पलों में शुमार होगा। इस अवसर पर नर्मदांचल क्षेत्र ही नहीं बल्कि मध्य भारत के सुप्रसिद्ध साहित्यिक प्रेरक किशोर करैया केप्टिन का साहित्यकारों व्दारा सम्मान किया जायेगा।

