दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के मीनाक्षी चौक एसबीआई बैंक के सामने एक दुकानदार की दुकान पर फोन पे बॉक्स इंस्टॉल करने को लेकर ठगी हो गई। युवक ने उनकी सिम पोर्ट करा कर खाते से 5 रुपए ले लिए। मामला 23 जनवरी का है। बाद में ठगी का पता चला। कोतवाली पुलिस ने धारा 318 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया । अब पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार फरियादी राकेश कुमार तिवारी आरसीसी मॉल के सामने निवासी एक दुकान चलाते हैं और उनकी दुकान पर एक युवक फोन पर बॉक्स इंस्टॉल करने आया था जिसने सिम पोर्ट के नाम पर उनसे 5 हजार रुपए की ठगी कर ली। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
