दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
9752566838
शहर में शुक्रवार को खाद्य विभाग ने फेरी लगाकर घर-घर और होटल में दूध देने वालों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया । इससे दूध बेचने वालों में हड़कंप मच गया। सुबह सेमी रिटर्न स्कूल चौराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 10 सैंपल लिए और उन्हें लेब भेजा गया। वहीं केस भी बनाए गए। घर-घर दूध बेचने वालों की क्वालिटी जांचने के लिए अभियान चलाया गया है । कई डेरी वालों ने भी अपनी दुकानों को बंद रखी। दूध वालों से सैंपल लिए गए और लैब में भेजे । इसके साथ ही सतरस्ते सहित अन्य जगह भी यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें फेरी लगाकर दूध बेचने वालों की क्वालिटी जांच की जा रही है और फिर कार्यवाही की जा रही है।
इनका कहना है
अभी हमने मालाखेड़ी के पास चक्कर रोड से 10 सैंपल लिए है और उनके केस भी बनाए हैं । इसके साथ ही लैब में भी नमूने भेजा जा रहे हैं। यह अभियान शहर भर में चलाया जा रहा है।
कमलेश दियावर
खाद्य अधिकारी नर्मदा पुरम

