


नर्मदापुरम / UGC के कानून के विरोध में गुरुवार को सवर्ण समाज के विरोध कार्यक्रम के अंतर्गत महारेली का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के तथा आसपास के क्षेत्र के युवा तथा प्रबुद्ध जन समाजसेवी तथा नवयुवा नेता ने मिलकर इस कानून के विरोध में पुरजोर मांग उठाई तथा कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोंपा। यूजीसी को काले कानून से बचाओ, बच्चों की शिक्षा बचाओ, बच्चों में जाति पाती का भेदभाव करने से बचाओ, देश बचाओ के नारे लगाते हुए सभी लोग पीपल चौक से एकत्र होकर कलेक्टरेट गेट तक पहुंचे।

