

नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नर्मदापुरम में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं उनके अद्वितीय योगदान पर आधारित जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबासाहेब के विचारों, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और समाज के प्रति उनके योगदान को विस्तार से प्रस्तुत किया।
मुख्य वक्ता के रूप में पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय और बाबासाहेब के दिए संदेश “शिक्षित रहो, संगठित रहो, संघर्ष करो” पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने मौलिक अधिकारों के प्रति डॉ. अंबेडकर के महत्वपूर्ण योगदान की व्याख्या की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारीक ने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों को जाति और धर्म के आधार पर नहीं बांटना चाहिए, क्योंकि वे संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक मुकेश चंद्र मैना ने किया, जबकि आभार अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संत रविदास मंदिर के सेवादार रेवती प्रसाद को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिला महामंत्री ज्योति चौरे, जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, महामंत्री ममता नागवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम नीतू महेंद्र यादव, उमेश यादव, सागर शिवहरे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल प्रधान मखन चौधरी सेवानिवृत्ति शिक्षक लेखराम आहिरवार, शिवभगत दादा, मोहन गोलिया, राममोहन अहिरवार, खुशीलाल अहिरवार, लालता अहिरवार, धर्मराज कुचबंदिया, हरि प्रसाद गोलिया, विनोद लोंगरे, जमना प्रसाद महोबिया, राम सागर, संदीप सोनकर, हरि यादव, जगदीश अहिरवार, राकेश वाल्मिकी, महेन्द्र परमार, प्रदीप कुमार सहित अनेकों सामाजिक बंधु, कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

