नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिला की महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सुमित्रा देवी अहिरवार को नियुक्त किया गया है। श्रीमती सुमित्रा देवी अहिरवार विगत 20 वर्षों से आजाक्स में तहसील अध्यक्ष एवं विभिन्न पदों पर पदस्थ रही वर्तमान में नर्मदापुरम जिले के मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए थे। जिसमें सुमित्रा देवी को नर्मदापुरम जिले की जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर समस्त संघ परिवार में खुशी की लहर है एवं महिला वर्गों में विशेष खुशी की लहर है। सुमित्रा देवी संघर्षशील एवं बेबाक महिला तथा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लिए हमेशा लड़ने के लिए तत्पर रहती है और उन्होंने विभिन्न संगठनों में भी विभिन्न पदों पर पदस्थ होकर समाज कल्याण एवं कर्मचारी हितों का कार्य किया है।

