
नर्मदापुर / नगर के वार्ड क्रमांक 3 में 12 लाख की लागत से पेबर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह विधिवत रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के पूर्व पार्षद अजय दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं वार्ड पार्षद श्रीमती लीला बसंत सैनी, धनंजय दुबे, अजय सैनी (पूर्व पार्षद) एवं संबंधित वार्डवासी की गरिमामयी उपस्थिति में भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने कहा कि पेपर ब्लॉक निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं पार्षद श्रीमती लीला सैनी ने बताया कि यह कार्य लंबे समय से वार्डवासियों की मांग थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है, उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका सीएमओ का खुले मन से आभार माना। पूर्व पार्षद अजय दुबे अपने उद्बोधन में कहा कि इस कार्य की काफी समय से मांग वार्डवासियों द्वारा की जा रही थी, कार्य का भूमि पूजन होने के बाद वार्ड वासियों ने पार्षद का आभार माना। कार्यक्रम में महेंद्र दुबे , धनंजय दुबे, सौरभ शर्मा, सत्तू दुबे, नवीन थापक, अशोक दुबे, चंद्रकांत जैन, मनोज दुबे, सोनू दुबे, लल्ला सोनी, पंकज पचौरी, पीयूष जैन, राजीव दुबे, ईशान गुप्ता, पार्श जैन, अभिषेक सैनी, अन्ना दुबे, अभय सैनी, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और नगर के सतत विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया, कार्यक्रम के अंत में सौरभ शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार माना।

