
इटारसी / सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया ने परिवार सहित आशा महेन्द्र शुक्ल जनजाति कन्या छात्रावास धुरपन छात्रावास पहुंचकर कन्याओं के बीच में अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सेवा और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्रावास छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। जन्मदिन के अवसर पर सभी छात्राओं को खाने पीने का सामान अल्पाहार एवं वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया ने संबोधित करते हुए जीवन में शिक्षा संस्कार एवं परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला एवं सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा समाज की प्रगति शिक्षित बेटियों से ही संभव है। छात्रावास में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण बना एवं सभी स्टाफ द्वारा दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर कन्याओं सहित छात्रावास का स्टाफ मौजूद था।

