दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर में तीन जगह पर चोरी की घटना हुई। बदमाश एक स्थान से साउंड सिस्टम, खाना बनाने के बर्तन और गैस टंकी चुरा ले गए। वहीं दो स्थानों से स्कूटी और मोटरसाइकिल लेकर रफू चक्कर हो गए। अब पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 26 जनवरी को बोहरा मस्जिद राजा मोहल्ले के पास अकबर अली के यहां से इमरान खान ने साउंड सिस्टम जिसमें मशीन और स्टैंड शामिल है और एक गैस टंकी, खाना बनाने के बर्तन चुरा ले गए। इसके साथ ही ग्वालटोली रंजीत सिंधी कॉलोनी के यहां से एक जुपिटर स्कूटी एमपी 05 जेडएच 3924 जिसकी कीमत 60 हजार बताई गई है उठा ले गए। वहीं सेठा अस्पताल के बाजू से रामसेवक चक्कर रोड मालाखेड़ी निवासी की अज्ञात बदमाश एक मोटरसाइकिल चुरा ले गए , जिसकी कीमत 30 हजार रुपए बताई गई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

