
नर्मदापुरम / 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी द्वारा गांधी स्टेडियम गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रातः 10 बजे मनरेगा का नाम बदलने को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नर्मदा पुरम जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्षों अपने अपने क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मनरेगा के नाम को बदलने को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगे। महिला कांग्रेस, सेवादल, सेवादल यंग विग्रेड, कांग्रेस युवक कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं कांग्रेस संगठन के अंतर्गत आने वाले सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं शामिल होंगे। उक्त जानकारी शिवाकांत गुड्डन पांडेय अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम, कन्हैया गोस्वामी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी इटारसी एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

