

नर्मदापुरम / 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित झांकी प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग की झांकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। यह झांकी वोकेशनल शिक्षा पर आधारित थी, जिसका मुख्य उद्देश्य “शिक्षा के तुरंत बाद रोजगार” की अवधारणा को जनमानस तक पहुँचाना रहा। झांकी के माध्यम से यह दर्शाया गया कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा के जरिए विद्यार्थियों को सीधे रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, आईटी जैसे विभिन्न वोकेशनल ट्रेड्स को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली। इस सफल झांकी के निर्माण में जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य संदीप शुक्ला शासकीय SNG के नेतृत्व में, जय कुमार वर्मा, श्रीमती अनुपमा राय, शैलेंद्र सिंह तोमर, असरार उल गनी, मनोज शुक्ला, सूर्यकांत गोहला, श्रीमती सारिका शर्मा, श्रीमती भावना उपाध्याय, आशुतोष मुद्गल, दीपक साहू, देवेंद्र शुक्ला, श्रीमती अंकुर बंसीवाल सहित समस्त शिक्षकगणों का सराहनीय योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों से तैयार यह झांकी न केवल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी, बल्कि वोकेशनल शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में भी सफल रही।

