
नर्मदापुरम / गणतंत्र दिवस पर वरिष्ठ नागरिक समिति नर्मदापुरम द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला आईटीआई में बच्चों के बीच राष्ट्रीय पर्व को मनाया किया ध्वजारोहण। उपरांत डॉ. प्रदीप जैन, सुरेश काशिव, बसंत दुबे, दिनेश अग्रवाल द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया । तत्पश्चात बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियां देखी गई सभी 125 बच्चों को समिति की तरफ से उपहार दिया गया तथा श्री काशिव और श्री अग्रवाल के द्वारा सभी को मिष्ठान वितरित किया गया। विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती दीपा तोमर एवं विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों का आभार प्रकट किया गया। समिति ने विद्यालय को कहा कि जब भी विद्यालय के बच्चों को हम लोगों की आवश्यकता हो या कोई सहयोग की आवश्यकता हो तो विद्यालय प्रबंधन हमको सूचित करें हम संभव प्रयास करेंगे । इसके उपरांत समिति के सदस्य विजय शर्मा को जन्मदिन की सभी ने बधाई प्रेषित की तथा उन्होंने सभी को स्वल्पाहार कराया।

