नर्मदापुरम / खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 अंतर्गत जिला नर्मदापुरम में संचालित डॉल्फिन अकादमी के माध्यम से राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 850 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता का आयोजन पंडित रामलाल शर्मा शासकीय महाविद्यालय, नर्मदापुरम में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा विशेष रूप से आयोजन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी। पुलिस अधीक्षक ने नन्ही बालिका के साथ शतरंज खेलकर खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ाया, जिससे प्रतियोगिता स्थल पर सकारात्मक और प्रेरणादायी वातावरण बना। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, पं. अरुण शर्मा, ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पचलानिया, जय सिंह भदौरिया, ऑस्कर, रोशनी सोनकर, आरती शर्मा, संस्था के प्राचार्य प्रिंस जैन, चेतन आंकरे, दारा सिंह सहित मध्य प्रदेश शतरंज एवं ताइक्वांडो संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

