
नर्मदापुरम / नागरिकों की सुविधा के लिए नगरपालिका की स्वच्छता शाखा द्वारा अत्याधुनिक फागिंग मशीन खरीदी गई है। जिसे किसी भी वाहन में रखकर चलाया जा सकता है। यह मशीन कम समय में अधिक स्थान पर धुंआ करेगी। स्वच्छता शाखा के विशाल शर्मा ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर व्हीकल माउंटेन फागिंग मशीन खरीदी गई है। जिससे कम समय अधिक से अधिक क्षेत्र में धुंआ किया जा सकता है। कीट पतंगों और मच्छरों से नागरिकों का जीवन सुरक्षित रख सकेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि वुधवार वार्ड क्रमांक 06 बाजार क्षेत्र में फागिंग मशीन से धुंआ किया गया। साथ ही वार्डवार भी हम धुंआ कर रहे हैं।

