कम हो मृत्यु दर और लोगों में आए यातायात शिष्टाचार
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
9752566838
जिले में दुर्घटनाओं की रोकथाम, मृत्युदर में कमी लाने एवं घायलों को राहत या सहयोग की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक साईंकृष्णा एस थोटा के निर्देशानुसार जिले के दुर्घटना बहुल क्षेत्र में निवासियों को सीपीआर एवं अन्य ट्रेनिंग दिये जाने का नवाचार प्रारंभ किया गया है। दुर्घटना उपरांत सहायता आने में लगने वाले समय के दौरान आवश्यकता पड़ने पर उनके द्वारा प्राथमिक उपचार, आवश्यकतानुसार सीपीआर दिया जा सके एवं बचाव के दौरान ध्यान में रखे जाने वाली सावधानी से अवगत कराया जा सके। थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत सामूदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों जिला चिकित्सालय से संपर्क स्थापित कर चिन्हित दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है ।
दुर्घटना क्षेत्र के पास रहने वालों को मिलेगी ट्रेनिंग
प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना क्षेत्र के पास रहने वाले रहवासियों, दुकानदारों, व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठानों में कार्य करने वालों
को आवश्यक रूप से सी.पी. आर. का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग किया जा रहा है । दुर्घटना की स्थिति में संपर्क किये जाने वाले आपातकालीन नम्बरो 108, हाईवे हेल्प लाईन नम्बर,
1033, 1099 कंट्रोल रूम नंबर 7049101031, डायल 112 इत्यादि से अवगत कराया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्य के दौरान सड़क दुर्घटना से संबंध विभिन्न योजनाऐं जैसे राहवीर योजना, हिट एन्ड रन योजना, कैश लेस योजना इत्यादि का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, और यातायात नियमों से आम जन को जागरूक किया जा रहा है । प्रत्येक थानो पर अलग अलग चरणो में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किये जायेंगे ताकि अधिक से अधिक स्थानों के अधिकतम लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके
यातायात पुलिस ने मीनाक्षी चौक पर दी ट्रेनिंग
यातायात पुलिस द्वारा मीनाक्षी चौक पर डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा, यातायात निरीक्षक सुनीता पटेल और यातायात बल द्वारा नर्मदा अस्पताल के सहयोग से सीपीआर ट्रेनिंग, फर्स्ट एड, दुर्घटना में पीड़ितो बचाव के दौरान सावधानी और राहवीर, हिट एंड रन, कैशलैस उपचार योजना के संबंध में अवगत कराया गया। इसी प्रकार सोहागपुर थाने में एसडीओपी संजू चौहान निरीक्षक, ऊषा मरावी सोहागपुर एवं पुलिस बल की उपस्थिति में लांघा और शोभापुर में आम जन को सीपीआर ट्रेनिंग के साथ साथ नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।

