शुभारंभ पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम ।
शहर में खेलो एमपी यूथ गेम्स स्टेट लेवल शुरू हो गए हैं । इस दौरान शतरंज और ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें संभाग बार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात की । प्रतियोगिता के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महेंद्र पचलानिया ने बताया कि पंडित रामलाल शर्मा डॉल्फिन अकादमी में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । वहीं एनएमवी कॉलेज में ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं होंगी। शतरंज प्रतियोगिता 2 राउंड में हो रहे हैं । इसमें प्रदेश भर से विद्यार्थी लगभग 850 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के रुकने और भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई है।

