दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देश भर के 8 लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करो की मांग को लेकर 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए जिस बैंक में कामकाज नहीं हुआ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस भोपाल इकाई ने भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग पर बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित और जायज मांगों की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 27 जनवरी को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। मध्य प्रदेश में सभी बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रमुख मांगों में 5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की तत्काल शुरुआत, बैंकों में रिक्त पदों पर पर्याप्त भर्ती, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा, बैंक कर्मियों की सुरक्षा तथा बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान शामिल है। बैंक यूनियनों का आरोप है कि सरकार उनकी जायज मांगों पर टालमटोल कर रही है और कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दे रही।

