अर्धनग्न अवस्था में पहुंचे कलेक्ट्रेट परिसर, 1 साल से मांग नहीं हुई पूरी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में हर मंगलवार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है और लोगों की समस्याएं सुनी जाती है। मंगलवार को दो युवक की खेत में सरकारी गोहा की मांग पूरी नहीं होने पर वे कलेक्ट्रेट अर्धनग्न अवस्था में पहुंचे और कफ़न, माला साथ में लिए थे और राम नाम सत्य के नारे लगा रहे थे। 1 साल से समस्या का नहीं हो रहा था । जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। दो युवक अर्धनग्न अवस्था में कलेक्ट्रेट पहुंचे उनकी सरकारी गोहा की मांग अब तक पूरी नहीं होने से भी नाराज थे और जनसुनवाई में अर्धनग्न अवस्था में पहुंचे। इसे देखकर तहसीलदार सरिता मालवीय सहित अन्य अधिकारी उनके पास आए और उन्हें समझाईश देकर एडीएम से मिलवाया । आवेदन लेकर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगें पूरी की जाएगी।

