दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला अपने 2 साल के बच्चे को लेकर टंकी पर चढ़ गई जिससे हड़कंप मच गया। महिला को काफी समझाईश दी गई लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं थी। जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को नीचे उतारा। तहसीलदार सरिता मालवीय ने समझाईश देकर बच्चे सहित महिला को नीचे लेकर आई। इस मौके पर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे । बताया जाता है कि महिला का पारिवारिक विवाद है और इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। महिला को उतारने के लिए दमकल भी पहुंची और उसको समझाया । यह नजारा देखकर आसपास लोग इकट्ठा हो गए और काफी समझाईश के इसके बाद महिला नीचे आई कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

