
नर्मदापुरम / नसरूल्लागंज / ब्लॉक नसरूल्लागंज में स्वाधार फिन एक्सेस की इच्छावर CFL टीम द्वारा दिव्यांगजनों के साथ विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जन अभियान परिषद से हरिराम अहिरवार उपस्थित हुए। शिविर में जिला प्रभारी सय्यद इमरान द्वारा दिव्यांग जनों को डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को फर्जी कॉल, मैसेज और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। साथ ही डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, केवाईसी प्रक्रिया और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।
शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और अटल पेंशन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में स्वाधार फिन एक्सेस की ओर से जिला प्रभारी सय्यद इमरान अली, रिसर्च पर्सन एवं ट्रेनर बबली शर्मा, सीएफएल इंचार्ज संतोष यादव एवं समस्त नसरूल्लागंज ब्लॉक के दिव्यांग जन और नगरवासी उपस्थित रहे।

