ट्रेनों में जांच, प्लेटफार्म पर हुई पूछताछ
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
9752566838
गणतंत्र दिवस की तैयारी शहर भर में चल रही है। इसको लेकर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा सुरक्षा के चलते चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों द्वारा डॉग स्क्वायड के साथ ट्रेनों और प्लेटफार्म सहित स्टेशन परिसर की चेकिंग की। प्लेटफार्म एक और दो पर ट्रेनों के अंदर और बाहर चेकिंग की गई। यात्रियों को भी समझाईश दी गई। संदिग्धों से पूछताछ की गई । इसके साथ ही प्लेटफार्म परिसर, ब्रिज, बैटिंग रूम सहित आसपास के क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। गणतंत्र दिवस पर कोई अप्रिय घटना न हो इसको लेकर आरपीएफ ने अभियान चलाकर चेकिंग की।

