नगर गौरव दिवस पर आयोजित हुई रंगोली, चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिताएं
मां नर्मदा पर होगी नृत्य नाटिका
धर्माचार्य सोमेश परसाई आयोजित कराएंगे महाभिषेक
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
मां नर्मदा प्राकटोत्सव और नगर गौरव दिवस
शनिवार मंगलाचरण और भजनांजलि से शुरू हुआ ।शनिवार को सुबह सेठानी घाट पर मंगलाचरण एवं पूजन अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही भजनांजलि का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रातः 10:30 बजे इंद्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मां नर्मदा की महा आरती हुई। महाआरती नित्य आरती समिति द्वारा आयोजित की गई। इसके साथ ही सायं 7:30 बजे भोपाल की कलाकार श्वेता शर्मा एवं उनके साथियों द्वारा मां नर्मदा पर केंद्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की गई।
कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने की ट्रायल
नर्मदा जयंती के चलते शनिवार को कलेक्टर सोनिया मीणा, पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा सहित वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में व्यवस्था का जायजा लिया। शाम को महा आरती का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही होमगार्ड के जवानों ने भी ट्रायल किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री कल करेंगे महा अभिषेक
आज रविवार को प्रातः 10:30 बजे मां नर्मदा प्राकटोत्सव कार्यक्रम नित्य आरती समिति एवं प्राचीन श्री नर्मदा मंदिर द्वारा आयोजित किया जाएगा। दोपहर 3:30 बजे मां नर्मदा की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो श्री मां नर्मदा मंदिर मोरछली चौक होते हुए सेठानी घाट आएंगी। सायं 5:30 बजे महा अभिषेक का कार्यक्रम होगा जिसमें धर्माचार्य पंडित सोमेश परसाई द्वारा महा अभिषेक का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री महाभिषेक करेंगे। भोपाल से आए लोक कलाकार फूल सिंह माडरे रात्रि 7:30 बजे अपनी बुंदेली लोक गायन की प्रस्तुति देंगे, रात्रि 8:30 बजे भक्ति गायन के अंतर्गत मुंबई की कलाकार माधवी मधुकर झा द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। दो दिवसीय कार्यक्रम जिले में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वाटर लेजर शो और म्यूजिकल फाउंडेशन का भी प्रदर्शन किया जाएगा। अब दोनों कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारीयां सुनिश्चित की गई है।

