दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
डायल 112 एफआरव्ही पर इवेंट प्राप्त हुआ था कि एक छोटी बच्ची उम्र करीब 8 वर्ष की महिमा नगर नर्मदापुरम में अकेली घूम रही है । सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना कोतवाली का पुलिस स्टाफ महिमा नगर पहुंचा, जहां से बालिका स्वाती उम्र 8 वर्ष को साथ लेकर बालिका के परिजनों की तलाश अलग अलग स्थानों पर की जो रेल्वे स्टेशन के पास उक्त बालिका के परिजन पिता दुबे कुमार पिता महा लाल पंवार उम्र 30 साल निवासी महुआ ढाना थाना सिवनी मालवा एवं मां कोमल बाई उनकी बालिका को ढूंढते हुए मिले । जिन्होंने पूछताछ पर बताया कि करीब 1.30 बजे हम सभी लोग रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म पर खाना खा रहे थे तभी हमारी बेटी स्वाति जो मानसिक रूप से कमजोर है कही चली गई थी, बताया। बाद बालिका स्वाती उम्र 8 वर्ष को उनके परिजन के सकुशल सुपुर्द किया गया ।

