दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के सेठानी घाट पर गुरुवार दोपहर को एक हादसा टल गया ।एसडीईआरएफ की टीम की सजगता से एक बुजुर्ग डूबने से बच गए । जब बुजुर्ग ओमप्रकाश भार्गव का पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए थे। वह जोर से चिल्ला रहे थे मौके पर मौजूद श्याम सिंह राजपूत, अजय यादव, योगेश, कमलेश जवानों ने तुरंत ही उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां अब वे स्वस्थ हैं। ओमप्रकाश भार्गव छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। एसडीईआरएफ टीम ने जल्द से जल्द उन्हें अस्पताल पहुंचाया ।
इनका कहना है
बुजुर्ग नहाने के लिए बाहर से आए थे और पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए , लेकिन समय रहते एसडीईआरएफ की टीम ने उन्हें बचा लिया और हादसा टल गया। अब वे ठीक हैं।
अमृता सिंह
प्लाटून कमांडेंट नर्मदा पुरम

