दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के महिला बाल विकास के सहायक संचालक पर एक महिला ने छेड़छाड़ , अभद्रता , नौकरी से निकलने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला थाने की जानकारी के अनुसार महिला बाल विभाग विकास के अधिकारी संजय जैन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत छेड़छाड़ का अपराध दर्ज किया गया है । महिला ने उन पर आरोप लगाया कि वे छेड़छाड़ करते हैं और अभद्रता कर नौकरी से निकलने की धमकी देते हैं । महिला थाने में मामला दर्ज हो गया है। महिला ने इसके पहले भी वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया था लेकिन ध्यान नहीं दिया गया । वह गुरुवार को परिजन के साथ महिला थाने पहुंचीं और केस दर्ज कराया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
