नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश होमगार्ड विभाग में 35 से 40 वर्ष सेवाएं दे चुके सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान विगत कई वर्षों से अपने मौलिक अधिकार हकों की लड़ाई विभागीय अंग्रेजी हुकूमत मानसिकता कानून विचारधारा के अधिकारियों से लड़ते आ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा सैनिकों के हितों में शासन द्वारा जारी अंदेशों में किस तरह से स्वयं के विभागीय नियम कानून के चलते सैनिकों का अनहित किया गया है। कुछ पुख्ता दस्तावेज प्रमाणों के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीताशरण शर्मा से उनके कार्यालय में नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, पार्षद नरेंद्र पटेल, विधायक प्रतिनिधि अमित महाला, विधायक प्रतिनिधि रमेश उपारिया के साथ भेंट कर आवेदन पत्र दिया गया। विधायक द्वारा निष्पक्ष जांच कराकर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सहित जीवन के अंतिम पड़ाव पर भरण-पोषण उपार्जन हेतु पारितोषक पेंशन व्यवस्था का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जवान बद्री प्रसाद कौरव, ललित मोहन यादव, यशवंत सिंह राजपूत, काशी प्रसाद, भीम सिंह मालवी, शिवकुमार जोशी, देवी सींग चौहान, हरीश पांडे, शीतलपुरी, रामेश्वर मिश्रा, रमेशकुमार, देवेन्द्र गिरि, योगेश शर्मा, बुधराम यादव, अमरसिंह, हरिप्रसाद, मनोहर यादव, लखन सिंह चौहान, चंदनसिंह, गन्नी लाल मेहरा, राम केदार सिंह, महाराज सिंह राजपूत सहित अन्य जवान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

