दयाराम फौजदार नर्मदापुरम।
9752566838
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले की “अयोध्या-वाराणसी” तीर्थयात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह यात्रा 1 मार्च 2026 से 6 मार्च तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 200 तीर्थयात्रियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नर्मदापुरम नोडल अधिकारी तीर्थयात्रा ने बताया कि निकाय स्तर पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। आवेदन के साथ यह प्रमाण पत्र देना अनिवार्य है कि आवेदक ने पहले कभी इस योजना का लाभ नहीं लिया है। इसमें यात्रियों को सभी फैसिलिटी मुहैया कराई जाएगी।

