ग्वालटोली पुलिया में भी सुधार की कही बात
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
रेलवे स्टेशन परिसर का पश्चिम मध्य रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य योगेंद्र सिंह राजपूत ने मंगलवार को निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान स्टेशन की साफ-सफाई व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, ट्रैफिक प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।इस दौरान अधिकारियों से पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली और स्टेशन परिसर में आवश्यक सुधारों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए । इस दौरान नियमित साफ-सफाई, यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही कहा कि स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान किया जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही एक्सीलेटर जल्दी चालू करने और साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था रखने की बात कही। वहीं ग्वालटोली पुलिया में पानी की समस्या को भी जल्द से जल्द दूर करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक देवेंद्र सिंह चौहान, डी.के. वर्मा, प्रतीक अवस्थी जेई , नंदकिशोर यादव, अमित माहला, नरेंद्र पटेल, मनीष परदेसी, दौलत यादव, राम सागर, निखिल चौरे, राकेश श्रीवास, तुलसी राम यादव, निर्मल कंपाउंडर एवं जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल थे।

