नर्मदापुरम से पिपरिया बनखेड़ी तक बनेगा फोरलेन
विधायक विजयपाल ने पत्रकारों से की चर्चा
बिछुआ, छेड़का, सियारखेड़ा, टेकापार में पहुंचा पीने का पानी
गांव में सिंचाई के लिए ले जाएंगे नहर का पानी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
सुहागपुर विधानसभा में हाल ही में मुख्यमंत्री पहुंचे थे । उन्होंने कई कार्यो का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। विधायक विजयपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र की मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था। सभी कार्यों पर स्वीकृति हुई और कई कार्यों का लोकार्पण किया गया। विधायक विजयपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने फोरलेन सहित कर्म के कार्य स्वीकृत किए हैं । साथ ही कुछ कामों की जल्द ही कैबिनेट में मंजूरी मिल जाएगी।मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव ने 206 करोड के 35 कार्यों का लोकार्पण एवं 58 कार्यों का भूमिपूजन किया । माखन नगर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 206.356 करोड़ रूपये की राशि से 93 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 43.619 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 35 कार्यों का लोकार्पण तथा 162.737 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 58 कार्यों का भूमि पूजन किया।
बाढ़ का पानी गांव में ना घुसे इसके लिए बनेगी साईलो पिचिंग
बाढ़ का पानी गांव में न घुसे इसके लिए रेत से सायलोंं पिचिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राशि स्वीकृत की गई है और इसकी 100 साल की गारंटी भी कंपनी दे रही है । इसके लिए जल्द ही पिचिंग बनाई जाएगी जो ना फटेगी , न जलेगी ना टूटेगी । इसकी गारंटी भी कंपनी ने दी है। पहले किसानों के खेत में बाढ़ का पानी घुसने पर मुआवजा दिया जाता था उसे पर रोक लग जाएगी । यह सायलो पिचिंग गुजरात और तमिलनाडु में बनाई जाती है और चार-पांच कंपनी से बात भी की गई है।
बनेंगे सामुदायिक भवन होगा रोड निर्माण
0.51 करोड से शासकीय माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय बाबई में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, 0.75 करोड से ग्राम हथवास शोभापुर रोड से हरियाली कॉलोनी की ओर से टोला जाने वाली सड़क निर्माण हेतु (काबरा एग्रो के बाजू से), ग्राम 0.05 करोड से गोविंद नगर सरस्वती ग्रामोदय उ.मा.वि. पर खेल ग्राउंड (मिनि स्टेडियम) ग्राम पंचायत तिंदवाड़ा बनखेड़ी, 0.50 करोड से ग्राम सांडिया बाजार घाट के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 0.40 करोड से ग्राम कजियाखेडी से ग्राम बाचावानी की ओर सी.सी. सड़क निर्माण कार्य, 0.20 करोड से पंचायत भवन निर्माण खैरा, 0.50 करोड से सामुदायिक भवन निर्माण गनेरा, 0.500 करोड से आचलखेड़ा में सामुदायिक भवन एवं 0.130 करोड से पीएम श्री हायरसेकण्डरी अटल ट्रिकलिंक लेब निर्माण, 0.120 पीएम श्री हायरसेकण्डरी कन्या शाला माखननगर मे अति. कक्ष निर्माण, 0.056 करोड से ग्राम पंचायत मछैराकला में सीसी रोड निर्माण देवेद्र बरकुड के घर से बाखार की ओर, 0.066 करोड से ग्राम पंचायत चांदौन में सीसी रोड निर्माण प्रा०शा० भवन सेदुर्गा चौक तक, 0.067 करोड से सीसी रोड निर्माण विनोद कटकवार के खेत से मा०शा० धारपुरा की ओर धारपुरा, 0.050 करोड से ग्राम पंचायत उमरधा में टीन शेड निर्माण गौशाला के पास, 3.170 करोड से एस-22 से बारंगी कटियाखापा, 3.520 करोड से सोहागपुर गुंदरई से चारगाँव, 2.690 करोड से एमआरएल 17 एमडीआर 33 (मोहगांव) से डोलरिया खुर्द वाया महेन्द्रवाडी, 6.420 करोड से संयुक्त तहसील कार्यालय भवन होशंगाबाद नगरीय तहसील नर्मदापुरम जिला नर्मदापुरम, 3.170 करोड से मोकलवाडी-झिरमिटा मार्ग पर जलमग्निय पुल का निर्माण, 1.380 करोड से विश्रामगृह बाबई का निर्माण, 0.196 करोड से ग्राम पंचायत शिवपुर, 0.176 करोड से सिमरोधा, 0.667 करोड से कोहानी, 0.217 करोड से मरकाढाना, 0.291 करोड से उटियाशंकर, 0.437 करोड से निभौरा, 0.332 करोड से हीरापुर, 0.25500 करोड से ओझापुरा, 0.216 करोड से नजरपुर, 0.27200 करोड से कोतमीमाल एवं 0.743 करोड से सांवलखेडा में जल जीवन मिशन अंतर्गत नलजल योजना कार्य, तथा 3.070 करोड से ग्राम लोखरतलाई ब्लाक सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन मय 01 जी एवं 01 एच टाईप आवासगृह इत्यादि का निर्माण कार्य, 0.530 करोड से माखननगर में पं.माखनलाल चतुर्वेदी प्रतिमा स्थल का सौंदर्याकरण एवं ध्वजारोहण कार्य का लोकार्पण किया।

